धनबाद, अगस्त 21 -- Dhanbad News: लोयाबाद पांच नंबर सब स्टेशन में गुरुवार को बीसीसीएल का 1000 केवीए का ट्रांसफॉर्मर जल गया। इससे लोयाबाद बाजार, दुर्गा मंदिर, लोयाबाद आठ नंबर, न्यू कॉलोनी समेत आसपास के क्षेत्रों की करीब तीन हजार आबादी बिजली संकट की चपेट में आ गई। प्रारंभिक जांच में ट्रांसफॉर्मर जलने का कारण ओवरलोड बताया जा रहा है। इससे पहले छह जून को भी इसी सब स्टेशन का 750 केवीए का ट्रांसफॉर्मर जल चुका है। बताया जाता है कि पिछले करीब एक सप्ताह से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमराई हुई थी। कभी पीवी एरिया तो कभी हाईटेंशन तार में खराबी के कारण बिजली बाधित होती रही। बुधवार शाम करीब पांच बजे 1000 केवीए का स्विच भी ब्लास्ट कर गया था। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: लोयाबाद में 1000 केवीए का स्विच ब्लास्ट, 10 हजार की आबादी प्रभावितबिजली आपूर्ति ...