Dhanbad News: लोयाबाद में छह साल के बच्चे से अप्राकृतिक यौनाचार
धनबाद, अगस्त 26 -- Dhanbad News: लोयाबाद थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा छह साल के बच्चे के साथ अप्राकृतिक यौनाचार करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना को लेकर पीड़ित परिवार थाना पहुंचा। घटना के बाद आरोपी युवक फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी के पिता को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है और आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। परिजनो के अनुसार मंगलवार की सुबह बच्चा घर से बाहर खेलने गया था। आरोप है कि पास के मुहल्ले के आरोपी युवक उसे बहला फुसलाकर अपने घर की ओर ले गया तथा उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया। पुलिस लिखित शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.