Dhanbad News: लोयाबाद के सबस्टेशन में ढाई लाख के उपकरण की चोरी
धनबाद, जुलाई 8 -- Dhanbad News: लोयाबाद के बांसजोड़ा 12 नंबर स्थित जेबीवीएनएल के 33/11 केवी विद्युत सब स्टेशन में सोमवार की देर रात अपराधियों ने चहारदीवारी तोड़कर करीब ढाई लाख रुपए मूल्य का ऑयल सर्किट ब्रेकर (ओसीबी) की चोरी कर ली। कर्मचारियों ने बताया कि चोरी हुई ओसीबी 33 केवी विद्युत आपूर्ति को 11 केवी में परिवर्तित करने की प्रक्रिया के दौरान फॉल्ट नियंत्रण के लिए उपयोग होती थी। फिलहाल यह अतिरिक्त उपकरण के रूप में परिसर में रखा था। अधिकारियों के अनुसार इसकी कीमत करीब ढाई लाख रुपए हैं। घटना के समय सब स्टेशन में मो. वसीम, संतोष पासवान और मनोज दास ड्यूटी पर तैनात थे। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: स्टोर से चोरी हो गया तार, भनक तक नहीं लगी इस मामले में पुलिस से शिकायत नहीं की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.