धनबाद, अगस्त 25 -- Dhanbad News: क्षेत्र में पिछले कई दिनों से जारी बिजली संकट से परेशान ग्रामीणों को सोमवार को राहत मिली। लोयाबाद शाखा के अध्यक्ष विक्रम पासवान ने ग्रामीणों की बिजली समस्या की जानकारी हिन्द मजदूर सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह बिहार जनता खान मजदूर संघ के महामंत्री रणविजय सिंह को दी। मामले की जानकारी मिलते ही रणविजय सिंह ने संबंधित सीएमडी से वार्ता कर लोयाबाद 5 पिट हब स्टेशन के लिए 1000 केवीए का नया ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध कराया। सोमवार को रणविजय सिंह ने नए ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन किया। नए ट्रांसफार्मर के चालू होने से लोयाबाद क्षेत्र में बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार होने की उम्मीद है। मौके पर लोयाबाद कोलियरी के एजेंट संजय नंदा, इंजीनियर तरुण कुमार, लोयाबाद शाखा के सभी पदाधिकारी आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...