Dhanbad News: लोदना क्षेत्रीय कार्यालय के समक्ष बीसीकेयू का प्रदर्शन
धनबाद, अक्टूबर 8 -- Dhanbad News: बिहार कोलियरी कामगार यूनियन कुजामा शाखा के तत्वावधान में बुधवार को लोदना क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया गया। इस दौरान प्रबंधन को 25 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया। इसमें स्थानीय बस्तियों में पानी-बिजली संकट दूर करने, कुजामा एमडीओ और लोदना क्षेत्र में मैनुअल ट्रक लोडिंग चालू कर स्थानीय मजदूरों को रोजगार देने तथा आउटसोर्सिंग कंपनियों द्वारा की जा रही हैवी ब्लास्टिंग पर रोक लगाने की मांग की गई। यूनियन ने आरोप लगाया कि विस्थापन पुनर्वास के नाम पर कर्माटांड़ और कुसुम बिहार में भारी भ्रष्टाचार व्याप्त है। इसके अलावा श्रम कानूनों के तहत समय पर वेतन भुगतान, बंद पड़े पेयजल पाइपलाइन को जोड़ने तथा सड़कों की मरम्मत की मांग प्रमुखता से उठाई गई। यह भी पढ़ें- लोदना क्षेत्रीय कार्यालय के समक्ष बीसीकेयू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.