धनबाद, जुलाई 26 -- Dhanbad News: धनबाद, प्रतिनिधि। मासिक लोक अदालत में 116 वादों का निपटारा हुआ। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण निकेश कुमार सिन्हा के निर्देश पर शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में लोक अदालत का आयोजन किया गया। अवर न्यायाधीश सह डालसा प्रभारी सचिव परमानंद उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि लोक अदालत के सुचारू संचालन के लिए कुल नौ बेंचों का गठन किया गया था। इन बेंचों के समक्ष विभिन्न प्रकृति के मामलों को आपसी सहमति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में रखा गया। सुनवाई के दौरान पक्षकारों ने समझौते की भावना से अपने विवादों का समाधान किया, जिससे न्यायालयों में लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन को भी बढ़ावा मिला। यह भी पढ़ें- खूंटी में मासिक लोक अदालत में 51 मामलों का निपटारा उन्होंने बताया कि मासिक लोक अदालत में विभिन्न मामलों में आठ लाख 54 ...