धनबाद, अक्टूबर 13 -- Dhanbad News: लॉ की एक छात्रा ने धनबाद व्यवहार न्यायालय के वकील गजेंद्र यादव पर सार्वजनिक स्थान पर छेड़खानी, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले में धनबाद थाना में आरोपी अधिवक्ता गजेंद्र यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। लॉ छात्रा ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि परीक्षा के कारण वह समय पर आवेदन नहीं दे पाईं। घटना तीन अक्तूबर की दोपहर करीब 1.14 बजे की है। वह धनबाद न्यायालय परिसर में नाश्ता लेकर लौट रही थीं। इसी दौरान एसडीओ और एसबीआई बैंक के पास अधिवक्ता गजेंद्र यादव ने उन्हें रोका और सार्वजनिक रूप से गाली-गलौज व अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया। उन्होंने छात्रा को धमकी देते हुए कहा कि आरोपी वकार अहमद उर्फ विक्की उनका जूनियर और जिगरी है। छात्रा ने पूर्व में वकार अहम...