धनबाद, अगस्त 21 -- Dhanbad News: धनबाद, मुख्य संवाददाता। धनबाद पुलिस की ओर से लॉ कॉलेज धनबाद में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने कार्य अनुभवों के आधार पर इंटरैक्टिव सत्र (बातचीत पर आधारित सत्र) को संबोधित किया। इसका उद्देश्य साइबर खतरों के बदलते स्वरूप को समझना, वित्तीय और सोशल मीडिया स्कैम की पहचान करना, तकनीकी बचाव और सुरक्षा रणनीतियां सीखना, उपयोगकर्ताओं को अपना डेटा सुरक्षित रखने के तरीके बताना और जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार के लिए प्रेरित करना था। छात्रों को यूपीआई धोखाधड़ी, कार्ड स्किमिंग, फ़िशिंग, डिजिटल अरेस्ट स्कैम आदि जैसे साइबर अपराधों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। प्रभारी अधिकारी मनोज कुमार पांडेय, सब इंस्पेक्टर राहुल कुमार झा ने भी पुलिस स्टेशन में साइबर अपराध की शिकायत दर्ज ...