Dhanbad News: लेखिका डॉ मीतू सिन्हा को नेशनल आइकॉन अवार्ड
धनबाद, अक्टूबर 14 -- Dhanbad News: धनबाद। भारत मंडपम नयी दिल्ली में भारतीय युवा वेलफेयर एसोसिएशन आयोजित कार्यक्रम में धनबाद की डॉ मीतू सिन्हा को लेखन के क्षेत्र में नेशनल आइकॉन अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान जल शक्ति मंत्रालय के केंद्रीय राज्य मंत्री राज भूषण चौधरी ने प्रदान किया। डॉ मीतू को यह सम्मान साहित्य, संस्कृति और समाज निर्माण के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए दिया गया है। डॉ मीतू लगातार रामायण, महाभारत और पुराणों पर लिख रही हैं, उन्हें पहले भी कई सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश जगदम्बिका पाल, महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, स्थानीय विधायक प्रवेश रतन, मोहित नारायण समेत अन्य की उपस्थिति रही। मौके पर पृथक पृथक क्षेत्रों में कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.