Dhanbad News: लिट्टी-चोखा से लेकर कुल्फी व मोमो तक का मजा एक ही कैंपस में
धनबाद, सितम्बर 25 -- Dhanbad News: मुंबई की चौपाटी के तर्ज पर धनबाद में भी स्ट्रीट फूड का मजा एक कैंपस में ही मिलेगा। शहर का पहला स्ट्रीट फूड सेंटर, फूड बॉक्स उद्घाटन शुक्रवार को किया जाएगा। फूड बॉक्स के कैंपस में लिट्टी चोखा से लेकर कुल्फी-मोमो तक का स्वाद मिलेगा। फूड बॉक्स के अंदर मौजूद 20 काउंटर में से 14 काउंटर शुक्रवार से खोले जाएंगे। दो साल के लंबे इंतजार के बाद एक करोड़ की लागत से फूड बॉक्स का निर्माण कार्य पूरा किया गया है।
उद्घाटन समारोह शुक्रवार को फूड कोर्ट का उद्घाटन मेयर संजीव सिंह करेंगे। मौके पर स्थानीय सांसद-विधायक मौजूद रहेंगे। फूड बॉक्स के उद्घाटन को लेकर नगर आयुक्त आशीष गंगवार ने गुरुवार शाम तैयारियों का जायजा लिया। नगर आयुक्त ने फूड स्टॉल का निरीक्षण करते हुए कुछ कमियों को दूर करने का निर्देश दिया। फूड कोर्ट में रांची...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.