धनबाद, सितम्बर 20 -- Dhanbad News: पुटकी, प्रतिनिधि । गोंदूडीह ओपी क्षेत्र में रविवार की सुबह ट्रेनिंग स्कूल से कुछ दूरी पर स्थित लाल बंगला के आगे झाड़ियों में एक युवक का शव मिलने की सूचना मिली। शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई। बताया जा रहा है कि मृतक की पहचान वासेपुर न्यू कॉलोनी, गुलजारबाग के रहने वाले शाहबाज अहमद उर्फ अमन के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही गोंदूडीह ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज जांच शुरू कर दी। वहीं गोनूडीह ओपी प्रभारी लव चौधरी ने बताया कि शव मिलने की सूचना मिली थी। मौत किन परिस्थितियों में हुई और शव झाड़ियों तक कैसे पहुंचा, इसका स्पष्ट खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही किया जायेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...