धनबाद, अक्टूबर 4 -- Dhanbad News: जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के लक्ष्मी कोलियरी स्थित लालपुल के पास संचालित एक हार्ड कोक भट्ठा में शनिवार को सिंदरी के एसडीपीओ प्रकाश चंद्र महतो के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी की। अवैध कोयले की खरीद-बिक्री की गुप्त सूचना पर की गई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कोयला लोड एक हाईवा को जब्त कर जोड़ापोखर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कोयले के ग्रेड की जांच कराने का निर्देश दिया है। बताते हैं कि पुलिस को सूचना मिली थी कि लालपुल स्थित उक्त हार्ड कोक भट्ठा में अवैध कोयले का कारोबार किया जा रहा है। सूचना के सत्यापन और कार्रवाई के लिए सिंदरी एसडीपीओ के नेतृत्व में जोड़ापोखर, पाथरडीह और सुदामडीह थाना की पुलिस ने संयुक्त रूप से भट्ठा में छापेमारी की। इस दौरान परिसर में हड़कंप मच गया। पुलिस...