Dhanbad News: लायंस क्लब हरिणा ने वरिष्ठ नागरिकों को किया सम्मानित
धनबाद, अगस्त 22 -- Dhanbad News: बरोरा। विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर शनिवार को लायंस क्लब हरिणा की ओर से हरिणा पंचायत के तीन वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया गया। क्लब के सदस्यों ने वरिष्ठ नागरिक छुट्टन रवानी, तारालाल महतो एवं राजाराम महतो को अंगवस्त्र, श्रीमद्भगवद्गीता एवं मिठाई भेंट कर सम्मानित किया। मौके पर क्लब के अध्यक्ष के. सी. पॉल ने कहा कि बुजुर्ग समाज की धरोहर होते हैं। उनके अनुभव और मार्गदर्शन से समाज को सही दिशा मिलती है तथा स्वच्छ एवं संस्कारयुक्त समाज का निर्माण संभव है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान करना समाज की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में जोन चेयरपर्सन लायन शशिकांत शरण, सुनील सिंह, लक्ष्मीकांत मिश्रा एवं लायन पिंटू कुमार सोनी उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: रोटरी क्लब ने किया वरिष्ठ नागरिकों क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.