Dhanbad News: लायंस क्लब हरिणा ने लगाए 25 पौधे
धनबाद, जुलाई 12 -- Dhanbad News: पर्यावरण संरक्षण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत लायंस क्लब हरिणा ने शनिवार को माथाबांध स्थित छठ तालाब के चारों ओर 25 फलदार व औषधियुक्त पौधरोपण किया। आज पीपल, नीम, गम्हार और करंज सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। इस मौके पर पूर्व मुखिया सह लायन नम्रता सिंह ने पौधों के संरक्षण व 5 सौ पौधे लगाने का संकल्प लिया। पौधरोपण कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष लायन केसी पॉल, चेयरपर्सन लायन शैलेन्द्र सिंह, लायन नम्रता सिंह, लायन सुमन कुमार सिंहा, लायन आकाश सिंह एवं लायन सुनील कुमार सिंह आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Kanpur News: रोटरी ने एक पेड़ मां के नाम से लगाया यह भी पढ़ें- Hardoi News: एक पेड़ मां के नाम का लगाने और बचाने का लिया संकल्प
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.