धनबाद, सितम्बर 30 -- Dhanbad News: लायंस क्लब बाघमारा व मां तारा जांच घर हरिणा के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को बाघमारा बस स्टैंड स्थित लायंस यात्री शेड में निःशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 65 लोगों के ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर की जांच की गई। जांच में कई लोगों में ब्लड शुगर व ब्लड प्रेशर में मिला, जिसे परार्मश देकर जागरूक किया गया। शिविर का उद्देश्य आम लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और उन्हें निःशुल्क जांच की सुविधा उपलब्ध कराना था। कार्यक्रम में लायंस क्लब बाघमारा के अध्यक्ष हिमांशु शेखर जमुआर, रीजन चेयरपर्सन मिथिलेश कुमार, एसएन राय, सुभाष बर्णवाल, सीताराम चौधरी, बसंत भारती, सुभाष अग्रवाल, विपिन ठक्कर, प्रह्लाद बर्णवाल, प्रबीर राय, अशोक राय, वीरेंद्र चौहान, प्रमोद चौरसिया सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। यह ...