धनबाद, सितम्बर 10 -- Dhanbad News: लायंस क्लब बाघमारा का 40वा पदस्थापना सह चार्टर्ड नाइट समारोह बुधवार की रात हरिणा कॉलोनी स्थित सुभाष भवन में संपन्न हुआ। पदस्थापना पदाधिकारी लायन सुजीत कुमार ने सत्र 2026-27 की नई टीम के पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। लायन हिमांशु शेखर जमुआर ने अध्यक्ष, लायन एसएन राय ने सचिव तथा लायन चंदन मिश्रा ने कोषाध्यक्ष पद की शपथ ली। वहीं लायन किशुन लाल महतो प्रथम उपाध्यक्ष, लायन सुनील कुमार द्वितीय उपाध्यक्ष, लायन सीताराम गोस्वामी संयुक्त सचिव तथा लायन उमेश दास संयुक्त कोषाध्यक्ष बने। इंडक्शन ऑफिसर लायन सिद्धार्थ मजुमदार ने लायन सुनैना जमुआर एवं लायन सतीश मोदी को नए सदस्यों के रूप में शपथ दिलाई। नई टीम में लायन मिथिलेश कुमार को एडमिनिस्ट्रेटर, लायन सुभाष चंद्र बरनवाल को पीआरओ, लायन प्रबीर राय को क्लब...