Dhanbad News: लायंस क्लब ने वरिष्ठ नागरिकों को किया सम्मानित
धनबाद, अगस्त 22 -- Dhanbad News: विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर शनिवार को लायंस क्लब हरिणा की ओर से हरिणा पंचायत के तीन वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया गया। क्लब के सदस्यों ने वरिष्ठ नागरिक छुट्टन रवानी, तारालाल महतो व राजाराम महतो को अंगवस्त्र, श्रीमद्भगवद्गीता व मिठाई भेंट कर सम्मानित किया। मौके पर क्लब के अध्यक्ष केसी पॉल ने कहा कि बुजुर्ग समाज की धरोहर होते हैं। उनके अनुभव और मार्गदर्शन से समाज को सही दिशा मौके पर जोन चेयरपर्सन शशिकांत शरण, सुनील सिंह, लक्ष्मीकांत मिश्रा व लायन पिंटू कुमार सोनी आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.