धनबाद, अक्टूबर 8 -- Dhanbad News: लायंस क्लब की ओर से बुधवार को विश्व सेवा सप्ताह के मौके पर लालमनी वृद्धाश्रम में फूड फॉर हंगर्स कार्यक्रम चलाया गया। मौके पर क्लब के सदस्यों ने अपने हाथों से वृद्धों को भोजन कराया। बातचीत की। हालचाल जाना। उनके बेहतर स्वास्थ की कामना की। अध्यक्ष अशोक कुमार श्रीवास्तव, गिरधारीलाल अग्रवाल, चित्तरंजन महतो, देवव्रत मुखर्जी, विनोद गुप्ता, रामकेसर महतो, प्रदीप कुमार साव आदि मौके पर थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...