Dhanbad News: लायंस क्लब की बैठक में प्रस्तावित कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा
धनबाद, अगस्त 5 -- Dhanbad News: लायंस क्लब की कार्यकारिणी की बैठक मंगलवार को अग्रसेन भवन में अशोक कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई। मौके पर आनेवाले सत्र में क्लब द्वारा लगाए जाने वाले प्रस्तावित नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा हुई। योजनाओं को धरातल पर उतारने की रूपरेखा पर विमर्श हुआ। कोषाध्यक्ष गिरधारीलाल अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल, शंकर रविदास, मानिकचंद्र मंडल, चित्तरंजन महतो आदि मौके पर थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.