Dhanbad News: लाभ पंचमी पर जलाराम मंदिर में अन्नकूट महोत्सव
धनबाद, नवम्बर 15 -- Dhanbad News: धनबाद, मुख्य संवाददाता। लाभ पंचमी पर धनबाद के जलाराम मंदिर में जलाराम महिला मंडल की ओर से श्रद्धापूर्वक अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया। भगवान को विभिन्न प्रकार के पकवान, मिठाइयों एवं स्वादिष्ट व्यंजनों का भोग अर्पित किया गया। अन्नकूट की आकर्षक सजावट ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया गया। भक्तिमय भजनों की धुन पर पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा और श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए। महिलाओं ने भजन प्रस्तुत कर वातावरण को आध्यात्मिक और भक्तिमय बना दिया। पूजा-अर्चना एवं भोग अर्पण के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। जलाराम महिला मंडल की सदस्यों ने पूरे उत्साह और समर्पण के साथ आयोजन को सफल बनाया। यह भी पढ़ें- Kanpur News: प्रयागनारायण मंदिर में मनाया गया अन्नकूट महोत्सव कार्यक्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.