धनबाद, सितम्बर 3 -- Dhanbad News: धनबाद में पिछले चार दिनों से रुक-रुककर बारिश हो रही है। बारिश ने जनजीवन पर असर डाला है। इस बारिश में सबसे खराब स्थिति शहर की सड़कों की हुई है। मोहल्ले के अंदर की सड़कें इस बारिश में टूट गई हैं। जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। इन गड्ढों में बारिश का पानी भरा रहता है। पानी की वजह से लोग गड्ढे का अंदाजा नहीं लगा पा रहे हैं और गिर जा रहे हैं। धनबाद नगर निगम के सभी वार्डों में सड़क की स्थिति खराब हो गई है। नगर निगम में चालान विवाद की वजह से टेंडर के बाद भी संवेदक काम नहीं कर रहे हैं। नतीजा हो रहा है कि सड़कें धीरे-धीरे खराब होती जा रही हैं। सबसे खराब स्थिति न्यू कर्मिक नगर, तेलीपाड़ा रोड, सहयोगी नगर के अंदर की सड़कों की है। बारिश में जगह-जगह गड्ढे बने गए हैं। वर्षों से इन सड़कों की मरम्मत नहीं हुई है। मरम्मत के अभाव ...