Dhanbad News: लगातार बारिश से धान रोपनी की तैयारी तेज
धनबाद, जुलाई 22 -- Dhanbad News: जिले में पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश ने किसानों के चेहरे पर खुशी लौटा दी है। समय पर हुई बारिश से खेतों में पर्याप्त नमी आ गई और धान की रोपनी की तैयारियां तेज हो गई हैं। किसानों का कहना है कि यदि अगले कुछ दिनों तक इसी तरह बारिश होती रही तो इस वर्ष धान की खेती अच्छी होने की उम्मीद है। कई गांवों में बिचड़े तैयार हैं और खेतों की जुताई का काम अंतिम चरण में है। यह भी पढ़ें- दो दिनों की बारिश से किसानों में जगी उम्मीद, जुलाई में अब तक 156.5 मिमी वर्षाकिसानों की राय ढांगी बस्ती के किसान राकेश महतो ने बताया कि पिछले दिनों बारिश नहीं होने से किसान काफी परेशान थे और धान की खेती पर संकट मंडरा रहा था। अब लगातार बारिश से खेतों में पर्याप्त पानी भर गया है। उन्होंने कहा कि यदि मौसम इसी तरह बना रहा तो दो-तीन दिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.