धनबाद, जुलाई 20 -- Dhanbad News: लगातार हो रही बारिश के कारण झरिया का जनजीवन पूरी तरह अस्त- व्यस्त हो गया है। शहर के कतरास मोड़ से लेकर सब्जी पट्टी, बाटा मोड़, मेन रोड और इंदिरा चौक तक सड़कों पर करीब 300 छोटे-बड़े गड्ढे बन गए हैं। यह भी पढ़ें- Chatra News: बारिश में तालाब बनी कठौतिया मंदिर रोड,सड़क और जलजमाव की समस्या सड़कों पर हुए इस भारी जलजमाव के कारण अब यह समझ पाना मुश्किल हो गया है कि सड़कों पर गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क। पानी भरे होने के कारण वाहन चालकों को गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं मिल पा रहा है। इससे सबसे ज्यादा परेशानी बाइक, स्कूटी और टोटो चालकों को हो रही है, जो आए दिन दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। बस स्टैंड के पास सड़क ने तालाब का रूप ले लिया है, जिससे राहगीरों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है।धार्मिक स्थान के पास खतरा सबस...