Dhanbad News: लगातार बारिश से घरों में घुसा तालाब का पानी
धनबाद, सितम्बर 27 -- Dhanbad News: बीसीसीएल खरखरी कॉलोनी में लगातार बारिश के बीच तालाब का पानी घरों में घुसने से परेशान दर्जनों महिलाओं ने शनिवार को प्रदर्शन किया। भारी बारिश के बीच खरखरी बड़ा तालाब के जलनिकासी मार्ग को खोलने व समुचित निकासी व्यवस्था की मांग को लेकर प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की गई। महिलाओं ने बताया कि कई दिनों से कॉलोनी में जलजमाव के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त है। उनका आरोप है कि कुछ मछली पालकों ने तालाब के जलनिकासी मार्ग को जाली, बिचाली व पत्थर डालकर बंद कर दिया है। इस वजह से घरों की दीवार व जमीन से पानी निकल रहा है और आंगन में प्लास्टिक लगाकर खाने-सोने को मजबूर हैं। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: नाली बंद करवाने के बावजूद रेलवे कालोनी लबालब बच्चों व बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। गंदा पानी व विषैले जीव घरों में घुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.