धनबाद, नवम्बर 7 -- Dhanbad News: झरिया,प्रतिनिधि। लाल बाजार स्थित लक्ष्मी देवी सरस्वती शिशु मंदिर में शुक्रवार को लोक आस्था के महापर्व छठ पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। छठ की थीम पर सजे परिसर में प्रधानाचार्य गौतम बनर्जी ने दीप जलाकर शुभारंभ किया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने पारंपरिक गीतों पर मनमोहक नृत्य और नाटक प्रस्तुत किए। जैसे ही बच्चों ने प्रसिद्ध छठ गीतों की प्रस्तुति दी, पूरा सभागार छठी मैया के जयकारों से गूंज उठा। प्रधानाचार्य ने बच्चों की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मौके पर शम्पा भट्टाचार्य, सीमा पांडे, इंदु कुमारी, रिया कुमारी, आरती केसरी, भगवान साहू, सुरेश प्रसाद, आनंद महतो और संजय पांडे सहित सभी शिक्षक उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: किड्स गार्डन विद्यालय में दीपोत्सव और छठ महापर्व की धूम अंत में आ...