धनबाद, अगस्त 28 -- Dhanbad News: आईआईटी आईएसएम का पानी कनेक्शन अटक गया है। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने इस योजना के लिए पूरी तैयारी कर ली है, लेकिन पथ निर्माण विभाग (आरसीडी) से रोड कटिंग का आदेश नहीं मिलने से काम रुक गया है।

पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की स्थिति पेयजल एवं स्वच्छता विभाग (पीएचई) को आरसीडी से एनओसी मिला लेकिन अंडरग्राउंड पाइपलाइन बिछाने की तकनीकी स्वीकृति नहीं दी है। इस कारण काम रुक गया है। मामला धनबाद डीसी तक पहुंच गया है। विभाग ने मेमको मोड़ से धैया तक सड़क किनारे अंडरग्राउंड पाइपलाइन बिछाने का प्रस्ताव तैयार किया है। यह पाइपलाइन भेलाटांड़ स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से आईआईटी आईएसएम परिसर तक बिछाई जानी है। विभाग के जेई का कहना है कि प्लांट से मेमको मोड़ तक पाइप बिछा दी गई। यहां से धैया तक रोड कटिंग करके पाइप बिछानी है। इसका...