धनबाद, अगस्त 4 -- Dhanbad News: धनबाद। रोटरी क्लब ऑफ धनबाद की ओर से रोटरी फाउंडेशन के ग्लोबल ग्रांट प्रोजेक्ट उम्मीद की किरण के तहत सोमवार को जोड़ाफाटक रोड जैन मिलन में लगे तीन दिवसीय नि:शुल्क कृत्रिम अंग शिविर का समापन किया गया। शिविर में कुल 115 लोगों को कृत्रिम अंग दिया गया। रोटरी क्लब ऑफ धनबाद के साथ रोटरी क्लब ऑफ धनबाद साउथ, रोटरी क्लब ऑफ बीआईटी सिंदरी, इनर व्हील क्लब ऑफ धनबाद और धनबाद श्वेतांबर स्थानकवासी जैन संघ ने इस आयोजन में सक्रिय रूप से सहयोग किया। रोटेरियन विकास शर्मा ने कहा कि यह शिविर रोटरी की सेवा भावना का प्रेरणादायक उदाहरण है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...