Dhanbad News: रॉयल स्कूल जोड़ापोखर में साइबर सुरक्षा सेमिनार
धनबाद, अगस्त 21 -- Dhanbad News: जोड़ापोखर। बढ़ते ऑनलाइन फ्रॉड को देखते हुए शुक्रवार को जोड़ापोखर पुलिस की ओर से रॉयल स्कूल में साइबर सुरक्षा जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें दसवीं के विद्यार्थियों को साइबर अपराध के तरीकों व सावधानियों की जानकारी दी गई।कार्यक्रम में मुख्य रूप से जोड़ापोखर थाना के सब इंस्पेक्टर अनूप कुमार एवं एएसआई रामानंद यादव उपस्थित रहे। अधिकारियों ने कहा कि अपराधी मोबाइल कॉल, मैसेज, व्हाट्सऐप, सोशल मीडिया, ई-मेल और फर्जी लिंक के जरिए बैंक अधिकारी या रिश्तेदार बनकर ठगी कर रहे हैं। पुलिस ने छात्रों को ओटीपी, एटीएम व यूपीआई पिन, पासवर्ड, बैंक खाता संबंधी जानकारी और सत्यापन कोड किसी से साझा नहीं करने तथा संदिग्ध एप डाउनलोड न करने की हिदायत दी। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: संत थॉमस डिलिजेंस स्कूल में साइबर जागरूकता स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.