धनबाद, जुलाई 14 -- Dhanbad News: धनबाद, वरीय संवाददाता। रॉयल्टी चालान की नई व्यवस्था के विरोध में सोमवार को जिला संवेदक संघ के बैनर तले ठेकेदारों ने रणधीर वर्मा चौक पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। इससे पूर्व बड़ी संख्या में संवेदक हाथों में तिरंगा लेकर मिश्रित भवन से जुलूस निकाल कर रणधीर वर्मा चौक पहुंचे, जहां प्रदर्शन धरना में बदल गया। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: जिले में 13 स्टॉकिस्ट के बाद भी नहीं मिल रहा बालूधरना में प्रदर्शनकारियों के आरोप संवेदकों ने आरोप लगाया कि रॉयल्टी चालान की वर्तमान व्यवस्था अव्यवहारिक है, जिससे संवेदकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। धरना की अध्यक्षता अध्यक्ष आकाश रवानी और संचालन रामनरेश सिंह ने किया। आकाश रवानी ने कहा कि रॉयल्टी चालान की नई व्यवस्था के कारण संवेदकों का भुगतान रुका है, जिससे सरकारी विकास ...