Dhanbad News: रैयतों ने बेलगड़िया फेज छह में जरेडा का निर्माण कार्य रोका
धनबाद, जुलाई 14 -- Dhanbad News: बेलगड़िया गांव के प्रभावित रैयतों ने सोमवार को फेज छह में जरेडा की ओर से किए जा रहे निर्माण कार्य को रोक दिया। प्रभावित रैयत जमीन के एवज में नियोजन व मुआवजा की मांग कर रहे थे। कहा कि जरेडा उनकी रैयती जमीन पर जबरन कब्जा करने की कोशिश कर रहा है। इसको ले प्रभावित परिवार की फुलमनी देवी ने डीसी व सीओ को आवेदन भी दिया है। खबर पाकर भाजपा नेत्री डॉ. निशि महतो पहुंची। प्रभावित रैयतों की मांगों को जायज ठहराया। दूसरी तरफ भू-संपदा विभाग के सहायक प्रबंधक दिलीप गुप्ता का कहना है कि नियोजन के लिए प्रति प्रभावित रैयत दो एकड़ जमीन का प्रावधान है, पर प्रभावित रैयत के नाम मात्र 86 डिसमिल ही जमीन है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.