धनबाद, अगस्त 25 -- Dhanbad News: बागडिगी बस्ती के रैयतों ने सोमवार को सुशी आउटसोर्सिग परियोजना का काम बंद करा दिया। पुनः जबरन खनन कार्य शुरू करने पर ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का नेतृत्व कर रहे नयन चक्रवर्ती ने कहा कि झरिया सीओ ने जांच के बाद प्रबंधन को रैयती जमीन पर खनन रोकने का पत्र दिया था। सीओ के आदेश की अनदेखी कर आज फिर प्रबंधन द्वारा उक्त जमीन पर खनन शुरू किया गया। इसकी सूचना मिलते ही दर्जनों ग्रामीण नयन चक्रवर्ती के नेतृत्व में परियोजना के पास जुट गए और जमकर विरोध-प्रदर्शन किया। ग्रामीणों के विरोध के बाद प्रबंधन ने खनन कार्य बंद कर मशीन हटा ली। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: तोपा में पूर्ण विस्थापित रैयत प्रभावित ग्रामीण मोर्चा के ई- आक्शन कोयला हाईवा से ढुलाई पर रोक आंदोलन को मौके पर राजकुमार, पूर्ण कुमार गुप्ता, सीत...