Dhanbad News: रेल थाना प्रभारी ने चलाया जागरूकता अभियान
धनबाद, जुलाई 14 -- Dhanbad News: दहेज, दहेज हत्या और महिलाओं के खिलाफ क्रूरता की रोकथाम को लेकर सोमवार को कुसुंडा रेल थाना परिसर व रेलवे प्लेटफॉर्म पर जागरूकता सह संवेदीकरण अभियान चलाया गया। रेल थाना प्रभारी राधा कुमारी ने यात्रियों और आम लोगों को संबंधित कानूनों की जानकारी दी और इसके खिलाफ आवाज उठाने की अपील की। कार्यक्रम में सब इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह, एएसआई इंदु देवी, आरक्षी किशोर झा, अमरेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.