धनबाद, अगस्त 18 -- Dhanbad News: धनबाद, मुख्य संवाददाता। रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 16 लाख रुपए की ठगी की गई। भूली निवासी सविता चौहान ने भूली ओपी में शिकायत दर्ज कराई है। सविता ने बताया कि उनकी पुत्री को रेलवे में नौकरी लगाने का झांसा देकर आरोपियों ने ठगी की।

प्राथमिकी और जांच की प्रक्रिया शिकायत पर न्यू गोधर के कुसुंडा के बीसीसीएल की कोलियरी में जेनरल मजदूर के रूप में कार्यरत सह सरायढेला के कार्मिक नगर के बाबूनगर निवासी जितेंद्र कुमार, पड़ोसी मनीष कुमार और वीरेंद्र कुमार पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। तीन माह पहले तीनों के खिलाफ छत्तीसगढ़ के रायगढ़ के कुडुमकेला के घरघोड़ा निवासी गुरुदेव प्रसाद ने सरायढेला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

आरोपियों द्वारा ठगी के तरीके गुरुदेव ने आरोप लगाया था कि उनके दो बेटों को न...