धनबाद, अक्टूबर 4 -- Dhanbad News: धनबाद-गया रेलखंड के मोहलीडीह बस्ती के समीप शनिवार की सुबह रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव मिला। ग्रामीणों की सूचना पर धनबाद रेल पुलिस व ईस्ट बसुरिया ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। मृतक की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया। ग्रामीणों के अनुसार, सुबह टहलने निकले लोगों ने ट्रैक पर शव देखा और स्थानीय जनप्रतिनिधियों व पुलिस को सूचना दी। मृतक ने फुल शर्ट व हाफ पैंट पहन रखा था। चेहरा पूरी तरह कुचला होने के कारण पहचान में परेशानी हो रही है। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात युवक का शव

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...