धनबाद, नवम्बर 8 -- Dhanbad News: धनबाद। दीवाली के त्योहार को देखते हुए रेलवे रिजर्वेशन काउंटर रविवार को एक पाली में ही खुलेगी। सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक ही आरक्षण कार्यालय में रिजर्वेशन होगा। काउंटर बंद होने की स्थिति में यात्री बुकिंग ऑफिस में स्थित करंट काउंटर पर आज का आरक्षण आज ले सकते हैं। उसी काउंटर पर टिकट वापसी भी करा सकते हैं। आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप के जरिए भी ऑनलाइन ई-टिकट बुक कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- Munger News: त्योहार में भीड़ कम करने के लिए भागलपुर से आनंद विहार के लिए चलेगी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन यह भी पढ़ें- Motihari News: छठ पर्व को लेकर समस्तीपुर मंडल अलर्ट, मोतिहारी सहित तेरह स्टेशनों पर बनेगा होल्डिंग एरिया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...