Dhanbad News: रेलवे का सिग्नल केबल चोरी में दो गिरफ्तार
धनबाद, जुलाई 7 -- Dhanbad News: धनबाद, मुख्य संवाददाता। आरपीएफ ने सोमवार को रेलवे का सिग्नल केबल चुराने वाले दो लड़कों को दबोचा। दोनों से पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। केबल चोरी के कारण चार जुलाई को कतरासगढ़ स्टेशन का प्वाइंट्स संख्या 399 फेल हो गया था। सिग्नल विभाग के जूनियर इंजीनियर राजकुमार बाग ने घटना की सूचना आरपीएफ को दी थी। आरपीएफ की सक्रियता से केबल चोरी करने वाले कतरास के लकड़का चार नंबर निवासी अजय पासी उर्फ टेकला पासी और सोमार भुइयां पकड़े गए। उनकी निशानदेही पर चुराए केबल भी बरामद कर लिया गया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि बेरोजगार होने के कारण पैसा कमाने के लिए रेलवे ट्रैक के केबल को चोरी कर लेते हैं और उसे राह चलते कबाड़ वाले को बेचकर पैसा कमाते हैं। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: ट्रेन में शराब लेकर बिहार जा रहे दो युवक ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.