Dhanbad News: रेलवे अंडरपास की मांग को लेकर ग्रामीणों ने की बैठक
धनबाद, सितम्बर 7 -- Dhanbad News: गोमो-धनबाद रेल मार्ग के छोटानगरी बस्ती के समीप रेलवे अंडरपास की मांग को लेकर छोटानगरी चंद्रवंशी टोला के ग्रामीणों ने रविवार को हरि मंदिर में बैठक की। पंचायत समिति सदस्य अमृत कुमार रवानी ने कहा कि ग्रामीणों की अधिकतर खेतिहर जमीन रेल लाइन के दूसरी ओर है, जबकि घर एक ओर है। खेती करने व मवेशियों को चराने के लिए आने-जाने में काफी दिक्कत होती है। रेल विभाग को ग्रामीणों की समस्याओं को देखते हुए प्राथमिकता के आधार पर अंडरपास की व्यवस्था करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अंडरपास नहीं दिया गया तो ग्रामीण आंदोलन करने को बाध्य होंगे। पूर्व में भी इस मांग को लेकर ग्रामीण आंदोलन कर चुके हैं। बैठक के बाद पंसस अमृत रवानी ने आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। मौके पर मुखराम रवानी, फूलचंद रवानी, हराधन रवानी, बैजनाथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.