धनबाद, अगस्त 29 -- Dhanbad News: धनबाद, वरीय संवाददाता। धनबाद मंडल में कार्यरत रेलकर्मियों के लिए स्वच्छ पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में पहल की गई है। डीआरएम के नेतृत्व में शुक्रवार को एसबीएफ निधि से धनबाद मंडल के छह स्थानों पर 20 लीटर क्षमता वाली आरओ मशीन का वितरण किया गया। इससे कैरेज एवं वैगन, ट्रेन लाइटिंग एवं वातानुकूलन तथा दुर्घटना राहत ट्रेन (एआरटी) से जुड़े कर्मचारियों को कार्यस्थल पर स्वच्छ पानी उपलब्ध हो सकेगा। आरओ मशीन का वितरण कैरेज एवं वैगन विभाग के गढ़वा रोड, राय, शिवपुर, हजारीबाग टाउन, धनबाद में ट्रेन लाइटिंग, वातानुकूलन और एआरटी के कर्मचारियों के लिए किया गया। यूनियन के मंडल सचिव सुनील कुमार सिंह ने इस मांग को वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता समन्वय के समक्ष रखा था। इसके बाद वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता समन्वय रविश रंज...