Dhanbad News: रेड स्टार क्लब कालीपुर पोचरी बना फुटबॉल चैंपियन
धनबाद, अगस्त 19 -- Dhanbad News: कब्रिस्तान मैदान पोचरी में बिरसा फोर्स के तत्वावधान में मंगलवार को आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रोमांचक रहा। रेड स्टार क्लब कालीपुर पोचरी ने खरखरी इलेवन को टाई-ब्रेकर में 6-5 से हराकर खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम को 60 हजार रुपए नकद व ट्रॉफी, उपविजेता को 40 हजार रुपए नकद व ट्रॉफी दी गई। तीसरे व चौथे स्थान की टीमों को 10-10 हजार रुपए नकद पुरस्कार मिला। मुख्य अतिथि सिद्धार्थ गौतम ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साह बढ़ाया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों को बिरसा फोर्स के संस्थापक अजमूल ने पुरस्कार प्रदान किया। रेड स्टार क्लब के बिट्टू मांडी को मैन ऑफ द मैच और राहुल बाउरी को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। रेफरी की भूमिका मनजीत सिंह, जेवियर टुडू, सुरेश किस्कू, दिनेश सोरेन व सोहराब अंसारी ने निभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.