धनबाद, जुलाई 30 -- Dhanbad News: धनबाद,वरीय संवाददाता। रिवाज फैशन एंड लाइफस्टाइल ग्रुप की ओर से रेडिसन होटल में आयोजित दो दिवसीय सावन एवं तीज मेले का गुरुवार को विधिवत उद्घाटन हुआ। उद्घाटन के साथ ही मेले में महिलाओं और खरीददारों की अच्छी-खासी भीड़ उमड़ पड़ी। पहले ही दिन लोगों ने विभिन्न स्टॉलों पर पहुंचकर पारंपरिक एवं आधुनिक उत्पादों की खरीदारी की और मेले का भरपूर आनंद लिया। आयोजकों ने बताया कि दो दिवसीय इस मेले में कुल 45 स्टॉल लगाए गए हैं। इनमें जमशेदपुर, सूरत, पंजाब, जयपुर सहित देश के विभिन्न शहरों से आए उद्यमी अपने उत्पादों का प्रदर्शन कर रहे हैं। मेले में डिजाइनर परिधान, फैशन आभूषण, बच्चों के वस्त्र, गृह सज्जा की सामग्री, आकर्षक राखियां, भगवान के परिधान, खानपान के स्टॉल सहित अनेक उत्पाद लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं。

मनोरंजन औ...