Dhanbad News: रेडक्रॉस के हवाले होगा सदर अस्पताल का ब्लड बैंक भवन
धनबाद, अक्टूबर 15 -- धनबाद में रेडक्रॉस ब्लड बैंक फिर शुरू होने की उम्मीद Dhanbad News: धनबाद, प्रमुख संवाददाता। सदर अस्पताल परिसर में वर्षों से बंद भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी धनबाद के ब्लड बैंक के दोबारा शुरू होने की उम्मीद जगी है। राज्यपाल सचिवालय ने डीसी को जरूरी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इसके बाद पुराने ब्लड बैंक भवन को कब्जा मुक्त कराकर रेडक्रॉस सोसायटी को सौंपने की प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है। राज्यपाल सचिवालय के उप सचिव सागर कुमार की ओर से जारी पत्र में डीसी-सह-अध्यक्ष, भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा धनबाद को नियमानुसार कार्रवाई कर जानकारी देने को कहा गया है। सोसायटी के कार्यकारिणी सदस्य कुमार मधुरेंद्र सिंह ने बंद पड़े ब्लड बैंक भवन को सिविल सर्जन कार्यालय से मुक्त कराकर सोसायटी को हस्तांतरित करने का अनुरोध किया था।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.