धनबाद, अगस्त 27 -- Dhanbad News: बलियापुर। बलियापुर पूर्वी पंचायत में बुधवार को भाकपा माले के पंचायत स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। पूर्व विधायक आनंद महतो ने कहा कि आंदोलन से ही समस्याओं का समाधान संभव है। लोगों से समस्याओं को ले एकजुट होने का आह्वान किया। मौके पर भाकपा माले की पंचायत कमेटी का गठन हुआ। रूपेश कुमार भंडारी शाखा सचिव व हुबलाल रजवार सह सचिव चुने गए। उपप्रमुख आशा देवी, प्रखंड सचिव मुखिया गणेश चंद्र महतो, देवाशीष पांडेय, कृष्णा दां, प्रेम महतो, कृष्ण चंद्र महतो, चंद्रमोहन महतो, राजेश भंडारी, खगेन महतो, बाटुल मोदी, निरंजन मोदी, सिदाम सहिस आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Gridih News: भाकपा माले का 31 को नवडीहा ओपी का घेराव

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...