Dhanbad News: रिटायर शिक्षिका चंदना बनर्जी का निधन, शोक
धनबाद, सितम्बर 4 -- Dhanbad News: धनबाद। लक्ष्मी नारायण उच्च विद्यालय धनसार में अंग्रेजी शिक्षिका के पद से रिटायर चंदना बनर्जी का बेंगलुरु में निधन हो गया है। वहीं उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके पति केके बनर्जी आईआईटी धनबाद में सुरक्षा पदाधिकारी के पद से रिटायर हुए हैं। पिछले कुछ महीनों से चंदना बनर्जी बीमार थीं। बेंगलुरु में ही उनका इलाज चल रहा था। चंदना बनर्जी के निधन पर शिक्षकों व आईआईटी के कर्मियों ने शोक व्यक्त किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.