Dhanbad News: रिटायर बीसीसीएल अधिकारी का निधन
धनबाद, अगस्त 17 -- Dhanbad News: तेतुलमारी निवासी बिहार राज्य के चंदौर पंचायत के पूर्व मुखिया व बीसीसीएल के पूर्व अधिकारी 84 वर्षीय रामप्रसाद सिंह का निधन शनिवार की रात हो गया। वह बीते कई वर्षों से बीमार चल रहे थे। रामप्रसाद अपने पीछे एक पुत्र चार पुत्री के अलावा भरा पूरा परिवार छोड़ गए है। उसका अंतिम संस्कार कतरास के मां लिलौरी स्थान मुक्तिधाम में किया गया। उनके निधन पर पार्षद छोटू सिंह, मुखिया अशोक ठाकुर, रोहित कुमार गौतम, मनोज रवानी, रामेश्वर सिंह, उपेंद्र प्रजापति, चंदन महतो, महेंद्र प्रजापति, शिवप्रसाद वर्मा, आशुतोष पांडेय आदि ने शोक जताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.