Dhanbad News: राहगीरों के बीच पूरी, सब्जी, बुंदिया वितरण
धनबाद, जुलाई 27 -- Dhanbad News: चिरकुंडा, प्रतिनिधि। मानव सेवा परिवार और नारायणी परिवार की ओर से चिरकुंडा रेल फाटक स्थित हनुमान मंदिर के समीप सोमवार को राहगीरों के बीच पूरी, सब्जी और बूंदिया वितरण किया गया। करीब 350 राहगीरों ने समिति की इस सेवा का लाभ लिया। बताया कि पूरे साल समिति की ओर से लगातार सेवा किया जाता है। गरीब बच्चियों की शादी, पेयजल, शर्बत, भोजन व कंबल वितरण आदि किया जाता है। मौके पर संस्था के अध्यक्ष मंजू अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, लता अग्रवाल, विनीता अग्रवाल, बबिता गढ़यान, तरुण साव, नंदलाल रावत, निरंजन चटर्जी, घनश्याम अग्रवाल, मटरु अग्रवाल, पुष्पा अग्रवाल आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.