धनबाद, अगस्त 28 -- Dhanbad News: एना भगतडीह की बसंती देवी (80) के शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाने वाले रास्ते की मांग को लेकर गुरुवार को ग्रामीणों ने शव को एना परियोजना के समक्ष रखकर करीब चार घंटे तक शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया। परियोजना की जद में आने से रास्ता बंद हो गया है।

समस्या का समाधान मामले की जानकारी मिलने पर मेयर संजीव सिंह ने फोन पर बीसीसीएल के अधिकारियों से बात कर तत्काल समाधान की पहल की। उन्होंने कहा कि अंतिम संस्कार के लिए रास्ता उपलब्ध न होना बेहद संवेदनशील और मानवीय विषय है। किसी भी परिवार को ऐसी परिस्थिति में संघर्ष न करना पड़े, यह प्रबंधन और प्रशासन की जिम्मेदारी है।

बीसीसीएल की प्रतिक्रिया मौके पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी बप्पी बाउरी ने कहा कि कोयला खनन के नाम पर ग्रामीणों से उनके जीने...