धनबाद, अगस्त 8 -- Dhanbad News: भौंरा, प्रतिनिधि। पूर्वी झरिया क्षेत्र की सुदामडीह एएसपी कोलियरी अंतर्गत संचालित आउटसोर्सिंग पैंच पर गुरुवार से जारी चक्का जाम शुक्रवार को धनबाद के महापौर संजीव सिंह की मध्यस्थता के बाद समाप्त हो गया। वार्ड 51 के पार्षद वीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्रबंधन द्वारा मुख्य मार्ग काटे जाने के विरोध में काम बंद करा दिया था। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: मेयर की पहल पर सुदामडीह में आंदोलन खत्मग्रामीणों की समस्याएं इसकी सूचना मिलते ही महापौर संजीव सिंह स्वयं सुदामडीह फायर पैंच पहुंचे और आंदोलनरत स्थानीय महिलाओं व ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने महापौर को बताया कि प्रबंधन ने पाथरडीह हाटतल्ला से मोहलबनी बिरसा पुल जाने वाले मुख्य रास्ते को काट दिया है, जिससे स्कूल, बाजार और अस्पताल जाने वाले राहगी...