Dhanbad News: राष्ट्रीय लोक अदालत में 15 सौ करोड़ के विवादों का निपटारा
धनबाद, सितम्बर 13 -- Dhanbad News: धनबाद, प्रतिनिधि। बीसीसीएल के सहयोग से झालसा-डालसा के संयुक्त तत्वावधान में कोयला नगर स्थित बीसीसीएल सामुदायिक भवन में आयोजित नेशनल लोक अदालत में शनिवार को 1,567 करोड़ 25 लाख 20 हजार 215 रुपए के विवादों का निपटारा किया गया। लोक अदालत में तीन लाख 76 हजार 119 विवादों का निस्तारण हुआ, जिसमें एक लाख 63 हजार 441 मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया। बीसीसीएल ने विभिन्न मामलों में 15 अरब 65 करोड़ 58 लाख 45 हजार 152 रुपए की मुआवजा राशि का भुगतान किया। नेशनल लोक अदालत में झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश सह झालसा अध्यक्ष सुजीत नारायण प्रसाद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि संविधान प्रदत्त अधिकारों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना विधिक सेवा प्राधिकरण का उद्देश्य है। युवा देश का भविष्य हैं और उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.