Dhanbad News: राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर 65 डॉक्टर सम्मानित
धनबाद, जुलाई 2 -- Dhanbad News: धनबाद, संवाददाता। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर धनबाद होमियोपैथिक डॉक्टर्स एसोसिएशन ने बुधवार को धनसार में सम्मान समारोह का आयोजन किया। विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में होम्योपैथिक डॉक्टर शामिल हुए। मुख्य अतिथि एसएसपी प्रभात कुमार ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने 65 डॉक्टरों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। एसएसपी ने कहा कि डॉक्टर समाज के ऐसे वर्ग का प्रतिनिधित्व करते हैं, जिनपर लोगों का सबसे अधिक विश्वास होता है। जब कोई व्यक्ति बीमारी, दुर्घटना या किसी अन्य संकट का सामना करता है, तब डॉक्टर ही उनकी जिंदगी बचाने के लिए सबसे पहले खड़े दिखाई देते हैं। इस कारण डॉक्टरों को भगवान का दूसरा रूप कहा जाता है। चिकित्सा केवल पेशा नहीं, बल्कि मानव सेवा का सर्वोच्च माध्यम है। धनबाद होमियोपैथिक डॉक्टर्स एसो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.