धनबाद, सितम्बर 27 -- Dhanbad News: खरखरी पंचायत क्षेत्र की खरखरी कॉलोनी स्थित जनवितरण प्रणाली दुकान में शनिवार को राशन वितरण में अनियमितता का आरोप लगाते हुए कार्डधारियों ने डीलर के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। लाभुकों ने बताया कि वे बारिश के बीच सुबह से दुकान के बाहर कतार में खड़े थे, लेकिन समय बीतने के बाद भी दुकान नहीं खुली और राशन वितरण शुरू नहीं हुआ। इससे आक्रोशित लाभुकों ने डीलर पर मनमानी व समय पर राशन वितरण नहीं करने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने कहा कि दुकान नियमित रूप से नहीं खुलने के कारण उन्हें बार-बार चक्कर लगाना पड़ता है, जिससे महिलाओं, बुजुर्गों व दूर-दराज से आने वाले लोगों को परेशानी होती है। लाभुकों ने विभागीय अधिकारियों से मामले की जांच कर डीलर की मनमानी पर रोक लगाने तथा नियमित व पारदर्शी तरीके से राशन वितरण सुनिश्...